सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ फड़ पर

December 30, 2023 | by janmatnews.co.in

सिहोरा सिहोरा पुलिस ने कटनी बॉर्डर के पास जंगल में चल रहे जुआ फड़ में दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआ फड़ से 47520 रुपए और आठ मोटरसाइकिल जब्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि कटनी बॉर्डर के पास धनगवां ब्रिज से लगे जंगल में जुआ फड़ की सूचना मुखबिर से मिलने पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। जो जंगल के रास्ते भागने की जगत में दौड़ पड़े, लेकिन

सिहोरा

पुलिस ने सभी 13 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने जुआ फड़ से अभिषेक पांडे, अशोक पांडे, अवध पटेल, माधुरी पटेल, लखनलाल गुप्ता, वसीम राईन, रामलाल बर्मन, श्याम सुंदर प्यासी, सुनील लुनिया, कमलेश चक्रवर्ती, आबिद रजा, राहुल दुबे और अनिल मनिया को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी जुआरी सिहोरा, कटनी, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और जबलपुर के हैं।

8 मोटरसाइकिलें की जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ से जुआरियों की आठ मोटरसाइकिलें भी जप्त की हैं। जब्त की गई मोटरसाइकिल सिहोरा थाने में खड़ी करवा दी गईं हैं।

RELATED POSTS

View all

view all