सड़क पर गिट्टी डालकर ठेकेदार ने कर ली इति श्री
January 10, 2024 | by janmatnews.co.in
धोराकोनी पहुंच मार्ग के हाल बेहाल
सिहोरा …..विकासखंड सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछपुरा के आश्रित ग्राम घोराकोनी जो की पुराने एन.एच. खिन्नी रोड से दाहिने ओर बसे घोराकोनी गांव का पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जबलपुर के
अधिकारियों की अनदेखी व
संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण बदहाली के आंसू बहा रहा है आपको बता दें की इस सड़क पर बारिश के समय जगह-जगह गड्ढे हो गए थे जिनका पेचवर्क व सड़क के निर्माण कार्य का टेंडर वर्षों पूर्व हो चुका था परंतु ठेकेदार की
हीला हवाली के चलते सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है ठेकेदार द्वारा दो महीने पहले सड़क पर गिट्टी बिछाकर काम को बंद कर दिया गया है जिससे गांव की जनता बेहद परेशान है राहगीरों को
आवागमन करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम के तुषार पालीवाल पुरुषोत्तम असाटी शिवकुमार शर्मा सतीश बर्मन धर्मेंद्र विश्वकर्मा रामकेश बर्मन नरेंद्र बर्मन राघवेंद्र शर्मा अशोक दहायत मुन्ना भाईजान घसीटा कोल अंबिका बर्मन अनिल दाहिया ने बताया की
अगर शीघ्रता से इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जाता तो जनसुनवाई में जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना से
मिलकर शिकायत की जावेगी लोगों का कहना है की घोराकोनी गांव के दोनों तरफ खेत लगे होने के कारण सड़क दब चुकी है जिस कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे जिसके निर्माण कार्य की मांग जनसेवा समिति के द्वारा महाप्रबंधक को पत्र सौंप कर मांग की गई थी परंतु जिम्मेदार
अधिकारियों की लापरवाही
का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है लोगों का कहना है की अगर शीघ्र सड़क
का निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया
तो समस्त ग्रामवासी आंदोलन के
लिए बाध्य होंगे
***इनका कहना है…..
संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को शीघ्र सड़क निर्माण कराने के निर्देश जारी किए जाएंगे
डी.के. मित्तल
सहायक प्रबंधक
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जबलपुर

RELATED POSTS
View all