सिहोरा की शैवी दुबे का यूपी पीएससी से जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर चयन

January 28, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-01-28-08-56-07-01_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6.jpg

आज नगर आगमन पर बाबाताल में होगा स्वागत
सिहोरा-सिहोरा तहसील को गौरवान्वित करते हुए मिस्पा मिशन स्कूल की छात्रा कुमारी शैवी दुबे ने उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 35 वीं रैंक हांसिल कर जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर चयनित हुई। वरिष्ठ पत्रकार एंव मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे की बेटी शैवी ने अपने दुसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उनके आज रविवार 28 जनवरी को प्रथम नगर आगमन पर शिव मंदिर बाबाताल में सायं 4 बजे समस्त मित्र मंडली द्वारा ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा जिसमें आप सभी नगरवासी भी आमंत्रित हैं। क्षेत्रीय पत्रकारों को जैसे ही पत्रकार साथी की सुपुत्री के चयन की जानकारी मिली तो उन्होंने बस स्टेंड में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया एंव एक दूसरे को बधाई दी।

RELATED POSTS

View all

view all