February 13, 2024 | by janmatnews.co.in
55 लीटर देशी शराब जप्त
आरोपी को भेजा जेल
सिहोरा…नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश एवं अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन के अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत वृत्त सिहोरा टीम ने
मंगलवार को ग्राम बेला कॉलोनी थाना गोसलपुर मे रविशंकर काछी अपने रिहायसी मकान मे गवाहों के समक्ष रविशंकर काछी के रिहायसी मकान की तलाशी ली गयी तलाशी के दौरान 02 थेलो मे रखें 307 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 55.26 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन बरामद की गयी मदिरा बरामद होने के पश्चात आरोपीक्षपीछे के दरवाजे से भागने का प्रयास किया परन्तु तुरन्त पकड़ लिया गयात्रआरोपी रवि शंकर काछी पिता राजाराम काछी,उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेला कॉलोनी थाना गोसलपुर जिला जबलपुर द्वारा उक्त मदिरा का धारण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915, संशोधन 2000 की धारा 34(1) क, 34(2) का दंडनीय गैर जमानती अपराध होने से गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया
आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया
आरोपी के कब्जे से बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग बीस हजार रुपये है
इस दौरान वृत्त सिहोरा के प्रभारी अधिकारी जिनेन्द्र कुमार जैन, आबकारी उपनिरीक्षक,नेकलाल बागरी, आबकारी मुख्य आरक्षक, फूल सिंह एटिया, संतलाल मरावी, अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे

RELATED POSTS
View all