वरिष्ठ नागरिक मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह 25 को
February 15, 2024 | by janmatnews.co.in
सिहोरा – ब्राह्मण समाज सिहोरा द्वारा वरिष्ठ नागरिक एंव मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह एंव स्मारिका विमोचन का आयोजन 25 फरवरी को रुक्मणी पैलेस में आयोजित किया जायेगा। महामंत्री प्रवीण कुररिया ने बताया इसमें 80 शाल की आयु पूर्ण कर चुके समाज के वरिष्ठ नागरिकों एंव सत्र 2022 में अपने विद्यालय में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले दसवीं के 60 एंव बारहवीं के 25 छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही समाज की बहुप्रतीक्षित स्मारिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया जायेगा आयोजन को भव्य बनाने तैयार की जा रही है
RELATED POSTS
View all