यूनाइटेड हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अरविंद हुए सम्मानित
February 20, 2024 | by janmatnews.co.in
सिहोरा- यूनाइटेड हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में एक्ससीलेंस अवार्ड के कार्यक्रम मे कटनी जिला के डॉ अरविन्द कुमार हल्दकार जिला अध्यक्ष कटनी को एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया । यह संस्था पूरे भारत देश सहित विदेशो में भी संचालित है । इस संस्था का मुख्य उद्देश्य देश विदेश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सी पी आर ( कार्डिओ पलमोनरी रेशासिटेशन ) की ट्रेनिंग देना है ,जिससे किसी भी आपातकालीन समय में लोगों की जान बचाई जा सके ।यह ट्रेनिंग तत्कालिक हार्ट अटैक से जाने वाली जन हानि को बचाती है । इस संस्था से जुड़े डॉ अरविन्द कुमार हल्दकार ने कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील जबलपुर जिले की सिहोरा एवं मझौली तहसील में लगभग हजारों लोगो के साथ साथ स्कूलों मे कॉलेजो में सी पी आर की ट्रेनिंग दी है उनके इस विष उन्हे यह अवार्ड से सम्मानित किया । सम्मान भोपाल सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी , फार्मेसी काउंसलर ओम जैन, डॉ प्रियन्क और संस्था प्रमुख डॉ मनीष कुशवाहा ने दिया ।

RELATED POSTS
View all