किसानों के गेहूं पंजीयन अब 10 मार्च तक होंगे

March 6, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्‍य पर गेंहू उपार्जन के लिये किसानों के पंजीयन 5 फरवरी से 6 मार्च तक किये जाने के निर्देश थे। जिसे बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दिया गया है। कृषक समर्थन मूल्य पर अपनी गेंहू विक्रय करने के लिये निर्धारित की गई सहकारी समिति, विपणन संस्था, एम. पी. ऑनलाईन कियोस्क सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर तथा किसान एप्प के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। सिकमी या बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल निर्धारित सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर ही उपलब्ध होगी। कृषक पंजीयन के लिये जिले में 56 सहकारी समितियां एवं विपणन संस्थाएं निर्धारित की गई है

तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों, निर्धारित सहकारी संस्थाओं तथा विपणन सस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रो तथा एम.पी. किसान एप्प पर पंजीयन की सुविधा निःशुल्क प्रदान की गई है

उन्‍होंने कृषकों से आग्रह किया है कि वे समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने के लिये आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कराये।

RELATED POSTS

View all

view all