लक्ष्‍य से अधिक धनराशि के संग्रह पर कलेक्‍टर जबलपुर को प्रशंसा पत्र

March 12, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस 2022-23 से लक्ष्‍य से अधिक सहयोग राशि एकत्रित करने के लिये कलेक्‍टर जबलपुर को राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। गत दिवस भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्‍टर शेर सिंह मीणा ने राज्‍यपाल के हाथों यह प्रशंसा पत्र प्राप्‍त किया। अपर कलेक्‍टर ने यह प्रशंसा पत्र आज कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना को सौंपा। ज्ञात हो कि सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस वर्ष 2022-23 में जबलपुर जिले में 12 लाख 76 हजार रूपये के लक्ष्‍य की तुलना में 13 लाख 49 हजार 955 रूपये की राशि संग्रहित की गई थी। सशस्‍त्र सेना झंण्‍डा दिवस के तहत नागरिकों से एकत्रित की गई राशि का उपयोग शहीद सैनिकों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्‍याण के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रमों में किया जाता है।

RELATED POSTS

View all

view all