महिलाओं की शिकायत पर सिहोरा आबकारी ने की कार्यवाही

March 16, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240316-WA0247.jpg

सिहोरा जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन मेंं प्रातः कालीन गश्त के दौरान, ग्राम गाँधी ग्राम की स्थानीय महिलाओं की शिकायत पे संदेहियों के रिहायशी मकान की समक्ष पंचान तलाशी ली गयी | तलाशी दौरान आरोपी प्रीति कोल, अखिलेश कोल व धर्मेंद्र चौरसिया के कब्जे से लगभग 27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व ग्राम धमकी से लगभग 210 किलो महुआ लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व च के तहत 4 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गए उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी |

कार्रवाई के दौरान सहायक आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी ,आबकारी मुख्य आरक्षक नेक लाल बागरी ,आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिँह ऐंटिया, अमिता केशरवानी, अशोक सिँह बघेल व ज्ञानेंद्र प्रताप सिँह उपस्थित रहे

RELATED POSTS

View all

view all