30 लाख नगद सहित 1.68 करोड़ से अधिक की सामग्री जप्त

March 21, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर ..लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से जिले में बड़ी मात्रा में नकदी, निषिद्ध वस्तुओं एवं बहुमूल्य धातुओं के परिवहन पर रोक लगाने जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, पुलिस, आबकारी, आयकर एवं अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत अभी तक 1 करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपये की सामग्री जप्त की गई है । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने यह जानकारी देते हुये बताया कि जप्त की गई सामग्री में 30 लाख रुपये की नकदी तथा 4 लाख 80 हजार रुपये कीमत की 1 हजार 855 लीटर मदिरा तथा 1 करोड़ 33 लाख 90 हजार रुपये की उपहार एवं अन्य वितरण सामग्री शामिल है।

RELATED POSTS

View all

view all