आबकारी सिहोरा की कार्यवाही जारी

March 23, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240323-WA0286.jpg

सिहोराआगामी लोकसभा निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शनिवार  को अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय,  संग्रहण एवम परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन ,एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में सिहोरा अंतर्गत इमलहा पुरा, पहरवा, घुघरा, छपरा में अवैध  मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई जहां पर कुल  75 पाव देशी मदिरा व 20 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की 01 धारा 34(1)क,के तहत प्रकरण दर्ज किये गयेकार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी श्वेता तिवारी, आबकारी मुख्य आरक्षक  नेक लाल बागरी आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिँह ऐंटिया, अमिता केशरवानी, अशोक सिँह बघेल व ज्ञानेंद्र प्रताप सिँह उपस्थित  रहें

RELATED POSTS

View all

view all