जबलपुर…कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशों पर खनिज अमले द्वारा लगातार अवैध उत्खन और परिवहन पर औचक जांच और कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में आज कुंडम क्षेत्र में जांच के दौरान बिना विधिक अनुमति और दस्तावेजों के हार्ड मुरूम का परिवहन करते दो डंपर जप्त कर पुलिस थाना कुंडम में सुरक्षार्थ खड़े कराए गए।जिन पर अवैध परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।साथ ही अमले द्वारा सिहोरा के मझगवा क्षेत्र में संचालित खदानों का निरीक्षण किया गया।आज की कार्यवाही में खनि निरीक्षक श्री राकेश देशमुख,सहायक खनि अधिकारी दीपा वारेबार एवम शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित थे

RELATED POSTS
View all