सार्थक प्रयास से विधवा महिलाको मिली खाद्यान्न पर्ची

April 10, 2024 | by janmatnews.co.in


सिहोरा……जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछपुरा के पोषित ग्राम
घोराकोनी की रहने वाली विधवा महिला संटोबाई यादव पति जिया लाल यादव जो की अति गरीब श्रेणी में आती हैं जिन्हें अंत्योदय योजना के तहत 35 किलो खाद्यान्न राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्राप्त होता था जिससे वह अपना गुजर बसर करती थी परंतु तकनीकी कारणो से उनका नाम कट जाने के कारण उनका राशन बंद हो गया था जिससे उन्हें अपने उदर पोषण में समस्या होने लगी थी विधवा महिला की समस्या को देखते हुए
जनसेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर विधवा महिला की पीड़ा को अवगत कराया
कनिष्ठ खाद्य अधिकारी ग्राम पंचायत कछपुरा के सरपंच देवेंद्र पटेल सचिव विजय पटेल सहायक सचिव धर्मेंद्र पटेल के प्रयास से विधवा महिला की
खाद्यान्न पर्ची जनरेट हुई जिसे जनसेवा समिति कार्यालय मे
हितग्राही संटो बाई यादव को उक्त खाद्यान्न पर्ची समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी ने अपने हाथों से सौंपी इस मौके पर युद्धवीर पटेल अभिषेक पटेल मौजूद थे

RELATED POSTS

View all

view all