खदान का पानी तालाब में आने से ग्राम वासियो में खुशी

April 15, 2024 | by janmatnews.co.in



     जनसेवा समिति के प्रयास से मिली सफलत
जबलपुर……सिहोरा तहसील के गोसलपुर कस्बे के किनारे स्थित रामसागर तालाब के सूखने से गोसलपुर नगर के लगभग एक सैकड़ा निजी बोर सूख गए थे पीने के पानी के लिए नगर में हाहाकार की स्थिति मची थी टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही थी वहीं दूसरी ओर नगर के पीछे स्थित खदान का पानी 30 एचपी की मोटर लगाकर व्यर्थ में बहाया जा रहा था खदान से निकले वाले पानी को तालाब में छोड़ने की मांग गत दिवस जनसेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल में की गई शिकायत के बाद जिले और तहसील के प्रशासनिक
अधिकारियों ने सार्थक प्रयास के साथ तत्परता दिखाते हुए खदान संचालक तालाब के सर्वरहाकार स्थानीय ग्राम पंचायत सभी के बीच समन्वय स्थापित कर खदान के पानी को रामसागर तालाब में छोड़ने हेतु योजना तैयार की गई सोमवार को शाम खदान से बड़ी-बड़ी मोटरों से कच्ची नाली के माध्यम से रामसागर तालाब में पानी छोड़ा गया पानी छूटते ही बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे और यह खबर गांव में फैलते ही लोगों के चेहरे में खुशी दिखी इस प्रयास को सफल करने में हेमचंद असाटीजनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत सरपंच श्रीमती गिरिजा जितेंद्र पालीवाल तालाब सर्वरहाकार राघवेंद्र पालीवाल एडवोकेट राकेश पाठक महेन्द्र सिंह ठाकुर पंच पवन बर्मन अमित परिहार गोविंद पटेल दौलत सिंह किशन बर्मन के साथ जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित सिहोरा एसडीएम रूपेश राज सिंघई तहसीलदार शशांक दुबे पटवारी विजय नामदेव खदान संचालक नीरज श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान था

आप हमेशा से जन सेवा के लिए तैयार रहते हैं

RELATED POSTS

View all

view all