गोसलपुर के केवलारी पर आबकारी की दबिश  आरोपी गया जेल

April 15, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा… अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय,  संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन ,एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में सिहोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलारी थाना गोसलपुर में अवैध  मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई जहां पर आरोपी के कब्जे से कुल 55 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) ,के तहत प्रकरण  पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया तत्पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से आरोपी को न्यायायिक अभिरक्षा हेतु जबलपुर भेजा गया 

बाद आरोपिया के निशानदेही पर पुनः केवलारी में दबिश दी गयी जहा से लगभग 600 किलो लाहन बरामद कर म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) च का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी श्वेता तिवारी, आबकारी मुख्य आरक्षक  नेक लाल बागरी आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिँह ऐंटिया, अमिता केशरवानी, अशोक सिँह बघेल व ज्ञानेंद्र प्रताप सिँह उपस्थित  रहें l

RELATED POSTS

View all

view all