कटनी नगर की ऐतिहासिक शोभा यात्रा राम नवमी के पावन महोत्सव में झूमे राम भक्तभगवान श्री राम के जयकारों से गूंजा कटनी नगर

April 17, 2024 | by janmatnews.co.in


कटनी , राम नवमी के पावन महोत्सव में कटनी नगर में विशाल शोभा यात्रा आयोजित की गई ये शोभा यात्रा हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित हुई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने इस शोभा यात्रा में एक अहम भूमिका निभाई हजारों की सख्या में शामिल भक्तो ने शोभा यात्रा में राम के जयकारों सहित भजनों में खूब ठुमके लगाए शोभा यात्रा कटनी मैन रेलवे स्टेशन में बने हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा ने मुख्य बाजारों से होते हुए पूरे कटनी नगर का भ्रमण किया पूरे नगर में जय जय श्री राम के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया यात्रा में मुख्य संत चरण के रूप में पधारे कृष्ण कृपा धाम से बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज ने यात्रा का रेलवे स्टेशन से शुभारंभ कराया कटनी नगर में यात्रा निकलते ही कटनी नगर एक अलग रूप देखने को मिला सभी यात्रा में शामिल हजारों की सख्या में लोग राम मय दिखे हर तरफ भगवान के नाम की गूंज वैसे तो हर वर्ष ही ये शोभा यात्रा का जुलूस निकाला जा जाता रहा है लेकिन इस वर्ष शोभा यात्रा का एक अलग ही रूप देखने को मिला कटनी नगर सहित आस पास से भी सनातन धर्म अभिलंबियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

RELATED POSTS

View all

view all