जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक  ने की निर्भीक होकर मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील

April 18, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्‍सेना ने कल शुक्रवार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में जिले के सभी मतदाताओं से निडर एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है । श्री सक्‍सेना ने अपनी अपील में मतदाताओं से कहा है कि वे स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें । उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार तो है ही बल्कि यह उनकी जिम्मेदारी भी है । कलेक्टर ने मतदाताओं से कहा कि वे बिना किसी भय, लालच, जाति और धर्म की संकीर्णता से ऊपर उठकर वोट देने की जिम्मेदारी का निर्वाह जरूर करें ।

RELATED POSTS

View all

view all