18 लाख 96 हजार 346 मतदाता करेंगे 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

April 18, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…लोकसभा चुनाव के तहत जबलपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिये शुक्रवार 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में जिले के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 18 लाख 96 हजार 346 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे तथा चुनाव लड़ रहे 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान जिले के सभी 2 हजार 139 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
लोकसभा चुनाव में ईव्हीएम के साथ व्हीव्हीपेट मशीन का इस्तेमाल किया जायेगा। स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल पहुंच चुके हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं। वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all