EVM के ट्रक में आग लगने का समाचार वायरल EVM पूर्णतः सुरक्षित
April 18, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…जबलपुर में मतदान दलों की रवानगी के दौरान EVM के ट्रक में आग लगने का भ्रामक समाचार वायरल हुआ है. वस्तुस्थिति यह है कि ट्रक क्रमांक UP65 DT3924 नगरनिगम जबलपुर द्वारा पानी की बोतल लाने के लिये अनुबंधित किया गया है. रात्रि में पानी की बोतल उतारने के बाद ट्रक को साइड वाली सड़क पर ड्राइवर नरेश द्वारा पार्क किया गया था. सुबह लगभग 9.30 बजे किसी तकनीकी ख़ामी की वजह से ट्रक में आग लग गई . मौक़े पर मौजूद फ़ायर फाइटर द्वारा तत्काल आग को बुझा दिया गया है. ट्रक में EVM का परिवहन नहीं किया गया है. EVM पूर्णतः सुरक्षित हैं.




RELATED POSTS
View all