लोकसभा चुनाव 2024, चुनाव का पर्व देश का गर्व

April 19, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी … लोकसभा संसदीय क्षेत्र शहडोल की विधानसभा बड़वारा में गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु मतदाताओं द्वारा उत्साह पूर्वक मतदान किया जा रहा है। इसे देखने शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने ग्राम मझगवां के मतदान केंद्र क्रमांक 1,2,3, बिजोरी के मतदान केंद्र क्रमांक 96, रमगढ़ा के 44, विलायत कला के 43, 42, 41, गुड़ाकला के 40, पथवारी के 45,बिजौरी के 48 और भजिया के मतदान केंद्र क्रमांक 61, 63 64 का जायजा लेते हुए मतदान कर रहे मतदाताओं और मतदान कर्मियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दर्जन भर से अधिक 14 मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। सीईओ श्री गेमावत ने सुरक्षाकर्मियों और मतदान कर्मियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रियाओं का पालन करते मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखने को भी कहा ताकि मतदान के समय आवश्यक जानकारी के अभाव में मतदाता यहां वहां नहीं भटके। *बीएलओ मतदाताओं को सूचित कर मतदान केंद्र में लाएं* निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने निर्वाचन कार्य कर रहे मतदान कर्मियों से मतदाता प्रतिशत एप के द्वारा मतदान प्रतिशत की जानकारी ली और बीएलओ को मतदाताओं को सूचित करते हुए मतदान केंद्र तक मतदान हेतु लाने के निर्देश दिए। 

RELATED POSTS

View all

view all