जिला उपार्जन समिति ने साइलो बैग स्थापित करने का लिया निर्णय

April 23, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज जिला उपार्जन समिति को बैठक आयोजित की गई। जिसमे समिति ने उपार्जन व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया कि, जिले में जहां गेंहू की कम खरीदी हो रही है। वहां एक साइलो बैग स्थापित कर गेंहू उपार्जन किया जाए। जिससे किसानों की सुविधा हो जाए और गेहूं भी आ जाए। इस दौरान कहा गया कि गेंहू को नॉन एफएक्यू बताकर सीधे तौर पर वापस न करे। नॉन एफएक्यू गेहूं को अपग्रेड कर उसे एफएक्यू करें। कलेक्टर श्री सक्सेना ने गेंहू की गुणवत्ता को लेकर सर्वेयर के साथ बैठक करने के निर्देश भी संबंधित को दिए। उपार्जन व्यवस्था में किसानों को शीघ्र उनकी फसल का दाम मिले, इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है और अभी तक 1891 किसानों को 30 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

RELATED POSTS

View all

view all