सिहोरा की बेटी ने बारहवी में 90% अंक अर्जित कर शहर का बढ़ाया मान

April 24, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240424-WA0309.jpg


सिहोरा , हाल ही में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए  बुधवार को 4 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुए छात्रों की खुशी का ठिकाना नही था कई छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक अर्जित कर बाजी मारी सिहोरा की बेटी वैभवी तिवारी पिता कपिल तिवारी ने हायर सेकेण्डरी में 500 में से 450 अंक अर्जित कर सिहोरा शहर का मान बढ़ाया छात्रा वैभवी तिवारी मिश्पा मिशन स्कूल में अध्ययन रत थी जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर 450 अंक अर्जित कर अपने शहर का अपने माता पिता का नाम रोशन किया बात चीत के दौरान वैभवी तिवारी ने बताया की मेरा जैसे ही आज रिजल्ट आया मुझे उम्मीद तो थी की में अच्छे अंक अर्जित करके सफलता हासिल करूंगी और वही हुआ मुझे 500 में से 450 अंक मिले इस सफलता के पीछे मेरी अपनी दादी है जिन्होंने मुझे कामयाब बनाने के लिए हर संभव कोशिश की

RELATED POSTS

View all

view all