ब्राह्मण समाज युवा मंडल का यज्ञोपवीत संस्कार आज

April 25, 2024 | by janmatnews.co.in


           महाकाली मंदिर खितौला में आयोजन

सिहोरा -ब्राह्मण समाज युवा मंडल सिहोरा द्वारा आज सुबह 7.30 बजे से शाम 4 बजे तक माता महाकाली मंदिर खितौला में भव्य यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 58 ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार संत श्री सुरेन्द्र दास जी महाराज द्वारा संपन्न कराया जायेगा। लगातार बारहवें शाल आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में जबलपुर,कटनी,सिहोरा, खितौला, नौरोजाबाद,ढीमरखेड़ा,जौहला सहित अनेक शहरों एंव ग्रामों के बच्चे अपने परिजनों सहित शामिल हो रहे हैं जिनको। ब्राह्मण समाज सिहोरा के साथ युवा मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने आयोजन में पहुंचकर ब्राह्मण बटुकों को शुभाशीष प्रदान करने की अपील की है।

RELATED POSTS

View all

view all