बीकानेर मिष्ठान्न भंडार अहमदनगर के विरुद्ध कुठला थाना में दर्ज हुई एफआईआर

May 10, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी…. मिलावटखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से प्राप्त निर्देश के बाद शनिवार की देर शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने कुठला पुलिस थाना पहुंच कर बीकानेर मिष्ठान्न भंडार अहमदनगर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया। कुठला थाना में धारा 269 भादवि और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत प्राथिमिकी दर्ज की गई है।
मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत बीकानेर मिष्ठान भण्डार के अहमदनगर कुठला कटनी स्थित कारखाने का संयुक्त जांच दल द्वारा आज शनिवार को निरीक्षण किया गया था। जांच दल को मौके पर कारखाने में अत्यधिक गंदगी में मिठाइयों का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करते पाए जाने एवं डीप फ्रीजर जो कि जंग लगा हुआ, अस्वच्छ, बदबूदार पाया गया इसमें दूध एवं मावा रखा पाया गया ।जिसका उपयोग मिठाइयां बनाने में करना पाया गया। ऐसी स्थिति में आम श्जन जीवन के स्वास्थ्य के लिए संकटपूर्ण हो सकता है और संक्रमण फैलने की संभावना है। मौके पर मिल्क केक एवं मीठा मावा विक्रय के लिए संग्रह कर रखे हुए पाए गए। जिसका, संदेह के आधार पर नमूना जांच हेतु लिया जाकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है ।जो धारा 269 भादवि एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई गई।

RELATED POSTS

View all

view all