पचास फीसदी उपभोक्ताओं ने नही करायी के वाईसी

May 11, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240511-WA0277.jpg


सिहोरा…. जहा एक ओर डिजिटल इंडिया बनाने हेतु सभी विभागो मे प्रायः ई केवायसी हो रही है ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंच सके और फर्जीबाडा को रोका जा सके
इसी कडी मे देश की सभी पेट्रोलियम कंपनी अपने गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी करा रही है नगर मे संचालित गैस एजेंसी मे लंबे समय से इस वास्ते जागरूकता अभियान चला रही है बताया जाता है की उज्वला ईंधन गैस हितग्राहियों को अपने कनेक्शन की केवाईसी
31 मई तक कराना अनिवार्य है यदि समय मे केवाईसी नहीं करायी गई तो यह लापरवाही भारी पड सकती है
गैस सब्सिडी का लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा इस संबंध मे भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रायल के निर्देशानुसार उज्वला सिलेंडर कनेक्शन के हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं कराया है
उन्हे 31 मई 2024 तक का समय गैस कंपनी द्वारा दिया गया है ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक उज्जवला सिलेंडर कनेक्शन का केवाईसी नही कराया हो शीघ्र ही अपनी केवाईसी करा लेवे
अन्यथा उनकी सब्सिडी
1 जून 2024 से खाते मे आना बंद हो जाएगी। यह आदेश भारत सरकार केंद्रीय मंत्रालय द्वारा
पूर्व मैं भी जारी कर अगाह किया जा चुका है
***इनका कहना है….
पेट्रोलियम कंपनी से प्राप्त दिशा निर्देश के प्रभावी क्रियान्वन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है अभी तक कुल 16087 कनेक्शन धारियों मे से अभी
8337 उपभोक्ताओं ने अपनी केवाईसी करायी है
मंजू अनिल जैन
गैस संचालक

RELATED POSTS

View all

view all