बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत.
May 13, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर….जिला प्रशासन ने सिहोरा तहसील के ग्राम आमाडोंगरी (गिदुरहा) के समीप यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल छह व्यक्तियों को उपचार में सहायता के लिये साढ़े सात- साढ़े सात हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है । ग्राम भंडरा से बघराजी बारात लेकर जा रही यह बस 10 मई की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । बस में 40 से 45 यात्री सवार थे । इनमें से गम्भीर रूप से घायल छह व्यक्तियों को मझगवां स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के देने के तुरंत बाद जबलपुर रेफर किया गया था।
RELATED POSTS
View all