बदहाली के आंसू बहा रहा मुक्तिधाम

May 14, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240514-WA0254.jpg


                  देवनगर गांव का मामला
सिहोरा….जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत आने वाली
ग्राम पंचायत देवनगर के गांव में
वर्ष 2017 में मनरेगा योजना से बना मुक्तिधाम बदहाली के आंसू बहा रहा है मुक्तिधाम में घास
झाड़ियां जमी हुई है बताया जाता
है की सात साल पहले शासन की लाखो की राशि लगाकर इसका निर्माण किया गया था परंतु वास्तु स्थिति देखकर ऐसा लगता है जैसे शासन द्वारा स्वीकृत राशि का
बंदर बांट कर लिया गया हो
आपको बता दे की देवनगर
गांव के मुक्तिधाम की हालत देखकर कोई भी व्यक्ति कह देगा की यह मुक्तिधाम नहीं है यह तो घास झाडिय़ों का जंगल है जहां एक ओर मुक्तिधाम के निर्माण को
लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी संवेदनशील रहते हैं वहीं इस मुक्तिधाम को देखकर स्थिति बिल्कुल विपरीत बयां कर रही है सिर्फ एक चबूतरा बना हुआ है जिसमें घास झाडी के अलावा कुछ भी नहीं है खुले आसमान के नीचे लोगों को अंतिम संस्कार करना पड़ता है
बारिश के मौसम में बड़ी समस्या
का सामना लोगों को करना पड़ता है गांव के लोगो ने इस ओर जिला प्रशासन से ध्यान देने की मांग की है

RELATED POSTS

View all

view all