आबकारी विभाग ने वाहनों के अनुबंध के लिए की निविदायें आमंत्रित

May 17, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर….आबकारी विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्त वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिये मासिक किराये पर तेरह वाहनों के अनुबंध के लिए मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गईं हैं। पंजीकृत फर्म एवं संस्थाओं से यह मुहरबंद निविदाएं कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी कलेक्ट्रेट में 24 मई की दोपहर 2 बजे तक प्राप्त की जायेंगी।
पंजीकृत फर्म अथवा संस्थाओं के स्वामी 5 सौ रुपए ई-चालान द्वारा जमाकर सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट से निविदा फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। निविदायें 24 मई को शाम 4 बजे उपस्थित निविदा दाताओं के समक्ष खोली जायेंगी। निविदादाता की अनुपस्थिति में टेण्डर खोलने की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।
सहायक आबकारी आयुक्त के मुताबिक किराये पर लिये जाने वाले वाहन का पंजीयन वर्ष 2021 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। साथ ही वाहन को मासिक किराये पर अनुबंधित किये जाने हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्म या संस्था द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वाहन का टेक्सी कोटे में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। पंजीकृत फर्म या संस्था द्वारा वाहन के लिए टेण्डर दर फिक्स रेट एवं वेरिएबल रेट में प्रस्तुत करना भी आवश्यक है। निविदा से संबंधित शर्तों एवं निर्बंधनों की जानकारी सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त से सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all