समर्थन मूल्य पर गेंहूॅ उपार्जन की तिथि बढ़ी अब 31मई तक होगी खरीदी

May 17, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी ( 17 मई  ) – राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए  रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेंहूॅं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि बढ़ाकर अब 31मई 2024 कर दी गई है, जो पूर्व में 20 मई 2024 तक निर्धारित थी।

            जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसान पंजीयन की सुविधा एवं गेहूँ उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर गेंहूॅं विक्रय का अवसर प्रदान करने को दृष्टिगत रखते हुए किसान पंजीयन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई है।

RELATED POSTS

View all

view all