विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नगर के बीच से शराब दुकान हटाने का सोपा शिकायत पत्र

May 28, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी /स्लीमनाबाद … मामला जिले के निवार पहाड़ी का है जहा लायसेंसी शराब दुकान नगर के बीचों बीच खोल दी गई है हाल ही में जिला कलेक्टर ने लायसेंसी शराब ठेकेदारों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही की है फिर भी ठेकेदारों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं एक ऐसा मामला निवार पहाड़ी ग्राम का जहा ग्राम के अंदर ही कलारी का संचालन ठेकेदार की मनमानी के कारण हो रहा है जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अपनी आवाज बुलंद की है साथ ही अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत पत्र सौप कर कार्यवाही की मांग करते हुए शराब दुकान हटा कर जगह परिवर्तन करने की मांग की है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने बताया की शराब दुकान का नगर के बीचों बीच होने से महिलाओं को ऐसा माहौल देखना पड़ता है जो देखने योग्य नहीं होता है साथ ही शराब पीकर शराबी जब निकलते है तो लोगो को परेशान करने के साथ साथ यातायात बाधित करते है साथ ही उन्होंने बताया की निवार के आस पास के ग्रामों में भी पैकारी खोल रखी है जिसके कारण छेत्र का पूरा माहौल खराब हो रहा है ठेकेदार की मनमानी चरम सीमा पर है

RELATED POSTS

View all

view all