थाना प्रभारी गोसलपुर को पत्र सौंप कर अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग
June 15, 2024 | by janmatnews.co.in
पुलिस की कार्यशैली से नाराज
सिहोरा ….…तहसील के अंतर्गत गोसलपुर सहित ग्रामीण अंचल में लगातार बढ़ रहे अपराध जैसे नशा के कारोबार बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग का
हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र गुरुवार
को एस.आई अनिल मिश्रा
को पत्र सौंप कर शीघ्र ही आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम लगाने की मांग की
गई है एंव अपराधियों की संलिप्तता पताकर उनके ऊपर कडी कार्यवाही की मांग रात्रिकालीन गश्त बढाने की मांग
आपको बता दें की थाना अंतर्गत गोसलपुर गांधीग्राम कछपुरा जुझारी बरनू तिराहा स्टेशन तिराहा सहित ग्रामीण अंचल में विगत काफी लंबे समय से रात्रि कालीन गस्त के अभाव में लगातार छोटी बड़ी चोरी की वारदातें घटित हो रही हैं वहीं
क्षेत्र मे अवैध कारोबार जैसी अनेक गतिविधियां तेजी से पनप रही हैं और अपराधियों के खिलाफ
पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही न
करने के कारण इन वारदातों पर निरंतर वृद्धि हो रही है इन्हीं सब
मांगों को लेकर नगर व ग्रामीण अंचल के प्रबुद्धजन व व्यापारी वर्ग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शीघ्र ही इन अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई
RELATED POSTS
View all