सिहोरा ग्राम दर्शनी राजस्व निरीक्षक मंडल पोंडा तहसील मझौली जिला जबलपुर में शासकीय भूमि में बेदखली के आदेश के चलते हुए गुरुवार को 17.71


हेक्टयर लगभग (45 एकड़ जमीन) पर प्रशासन का चला बुलडोजर जिसकी कुल कीमत लगभग ढाई करोड रुपए आंकी की गई
इन खसरा नंबरों पर गुरुवार को प्रशासन ने की कार्यवाही
(1).309 – 1.27 मोहन पिता नत्थू लाल झरिया
(2).329 -0.41 राजकुमारी मुन्नी पिता गणेश
(3).338-5.41 अभिषेक पिता संजय राय
(4).272-5.44 सुभाष पिता गोविंद चक्रवर्ती
(5).60-4.88 काजू पिता कौड़ी लाल कोल
कार्यवाही गुरुवार को लगभग 12:00 से प्रारंभ हुई और देर शाम तक चलती रही
नयाब तहसीलदार श्रीमती सुनीता मिश्रा ने बताया कि आगे भी और खसरा नंबरों पर अग्रिम कार्रवाई जारी रहेगी
कार्यवाही में राजस्व विभाग से अनु विभागीय अधिकारी रूपेश सिंघई नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा राजस्व निरीक्षक लखन पटेल हल्का पटवारी अभिषेक पटेल निपिन पटेल सुनील साहू प्रवीण पटेल अमित त्रिपाठी दिलीप सिंह ठाकुर रोहित योगिता गजराज सिंह दीपक द्विवेदी शिवपाल चौधरी ग्राम कोटवार दीप चंद्र हिया नत्थू लाल झरिया पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक एन एल रजक सैनिक शंभू मिश्रा के के तिवारी महिला सैनिक उषा एवं ग्राम पंचायत दर्शनी के सरपंच सुमित संतोष राय उप सरपंच ममता रमेश चौधरी सचिव भीकम सिंह राजपूत के साथ लगभग एक सैकड़ा ग्रामीण जन उपस्थित थे
इनका कहना है
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर अन्य खसरों पर भी प्रशासन की अग्रिम कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
श्रीमती सुनीता मिश्रा
नायब तहसीलदार मझौली
RELATED POSTS
View all