रविवार को होगी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हरिदास पुर प्रखंड की विशाल बैठक आयोजित

June 22, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी /स्लीमनाबाद ….जैसा की आज हमारे समाज में हमारे देश में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल किसी पहचान का मोहताज नही है फिर चाहे वो धार्मिक आयोजन हो सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सामाजिक कार्यक्रम हो सभी कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कही न कही अहम भूमिका जरूर होती है आगामी संगठन का विस्तार साथ ही कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन सुनिश्चित किया गया है आपको बता दे की ये बैठक भव्यता के साथ होना सुनिश्चित हुआ है बैठक में विभाग सह मंत्री विनीत तिवारी एवं जिला मंत्री राहुल दुबे उपस्थित होकर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करेंगे बैठक हरिदास पुर प्रखंड के स्लीमनाबाद तिराहा में पवित्र धाम बाबा गढ़ में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी सभी विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने अधिक से अधिक लोगो को पहुंचने की अपील की है

RELATED POSTS

View all

view all