करेंट की चपेट में आने से तीन गौ वंश की घटना स्थल पर हुई मौत

June 24, 2024 | by janmatnews.co.in

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता जताया अकोर्श
कटनी/ स्लीमनाबाद ,… मामले की बात करे तो मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मटवारा का है जहां करेंट की चपेट में आने से तीन गौ वंश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना लगते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे तब तक पुलिस बल और स्वास्थ्य अमला घटना स्थल पर नही पहुंचा था प्रखंड मंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा सूचना लगी की हमारे ग्राम पंचायत के रम गढ़ा रोड में तालाब के किनारे तीन गायों की करेंट लगने से मौत हो गई है सूचना के तुरंत बाद अपने कार्यकर्ताओ के साथ घटना स्थल पर पहुंचा जहा ना तो स्वास्थ्य अमला मिला और न ही पुलिस प्रशासन मोजूद रहा ग्राम वासियों से बात चीत हुई तो पता चला की 100 डायल को फोन किया था लेकिन पुलिस द्वारा ये कहा गया की पहले थाना भेजो तो इनकी शिकायत दर्ज होगी फिर पुलिस घटना स्थल पर जायेगी आखिर क्यों गौ वंश की हत्या दुर्घटना का ये सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है उन गौ वंश की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है वहा पर करेंट कैसे आया इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मामले की पूरी जांच की मांग की है

RELATED POSTS

View all

view all