विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कटनी शहर में सोमवार को करेगा विशाल आंदोलन

June 29, 2024 | by janmatnews.co.in


      गौ तस्करी गौ हत्या को बंद करने की करेगा मांग
कटनी /स्लीमनाबाद ……गौ अघातनी पाप सम, नाहीं और पाप
जो नर देवे दुःख जगत, धरै नरक में बास
जी हा कवियों ने कहा है की जो गौ माता की तस्करी करता है उनकी हत्या करता है उसके समान पाप कोई दूसरा नहीं है जिसे हमारा देश मां का दर्जा देता है उसकी ही आज देश में दुर्दशा हो रही है गौ रक्षा के सम्मान में बजरंग दल मैदान में जैसे नारे बजरंग दल देता है ओर समय आने पर उसे सार्थक करने का प्रयास करता हु पिछले कुछ समय में विभिन्न जिलों में गौ माता की हत्या और तस्करी का मामला प्रकाश में आया है हाल ही में सिवनी और जबलपुर में बड़ी मात्रा में गौ वंश की हत्या की गई है जिसके कारण विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूरी तरह अकोर्ष में है इसी तारतम्य में कटनी शहर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एक विशाल आंदोलन सोमवार को करेगा साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौपेगा जिला मंत्री राहुल दुबे एवं जिला संयोजक सौरभ चौरसिया ने बताया की पिछले कुछ दिनों से हमारे कटनी जिले विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में भारी संख्या में हो रही गौवंश की तस्करी के मामले घटित हो रहे है,पशुओ के अवैध बाजार चलाये जा रहे हैं जो की गौ तस्करी का केंद्र बने हुए हैं जिसकी शिकायत पूर्व में भी बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ज्ञापन आवेदन, एवं व्यक्तिगत सक्षम अधिकरियो संज्ञान में बता चुके हैं, आज दिंनाक तक संतोष जनक कार्यवाही ना होने की दशा में विश्व हिन्दू परिषद का कटनी जिले में एक विशाल आंदोलन होगा साथ ही प्रशासन से मांग की जायेगी की ये घटनाएं जिले में क्या पूरे प्रदेश में घटित ना हो इन पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही उन्होंने बताया की सोमवार को सुबह 10 बजे से मुख्य रेलवे स्टेशन में कार्यकर्ताओ का एकत्रीकरण सुनिश्चित हुआ है साथ ही सभी हिंदू संगठन सामाजिक संगठन सहित धार्मिक संगठनों को आंदोलन में पहुंचने की अपील की गई है

RELATED POSTS

View all

view all