21 जुलाई गुरु पूर्णिमा को कृष्ण कृपा धाम भेड़ा में होगा भव्य महोत्सव

July 17, 2024 | by janmatnews.co.in


कटनी /स्लीमनाबाद ….गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाए
बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताए जी हा गुरु का स्थान जो भगवान से भी ऊपर बताया गया है गुरु वह है जो अपने शिष्यों को उचित राह दिखाए उनको मार्गदर्शन करे ऐसे ही गुरु का स्थान स्लीमनाबाद समीपस्थ ग्राम भेड़ा में कृष्ण कृपा धाम आश्रम में निवास रत बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज जिन्होंने बात चीत करते हुए हुए बताया की गुरु वह होता है जो शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है आपको बता दे की आगामी दिनों में 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का महा उत्सव आने वाला है इस दिन प्रत्येक शिस्य अपने गुरु चरणों का दर्शन करने उनके निवास पर पहुंचता है प्रत्येक गुरु निवास एवं उनके अश्रमो में इस दिन भक्तो का जमावड़ा होता है भजन कीर्तन के साथ पूरा दिन गुरु जी को समर्पित किया जाता है प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कृष्ण कृपा धाम भेड़ा में गुरु पूर्णिमा को भव्य महोत्सव की त्यारिया शुरू हो गईं है आपको मालूमात हो की आगामी 21 जुलाई को कृष्ण कृपा धाम भेड़ा में एक भव्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जहा बड़ी संख्या में भक्तो का आना जाना होता है सभी भक्त गुरु चरणों का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर भजन संध्या का आनंद लेते हुए अपने अपने घर को वापस जाते है इस भव्य दिव्य कार्यक्रम में पहुंचने के लिए महराज श्री के भक्त गोलू तिवारी अरविंद अग्रहरी शिवशंकर दुबे लक्ष्मण मिश्रा दीपक मिश्रा रोहित अग्रहरी शेखर अग्रहरी मनोज मिश्रा सुनील गुप्ता रवि दुबे कमलेश पांडे गणेश त्रिपाठी यस त्रिपाठी राहुल ठाकुर सहित भारी संख्या में महराज श्री के आश्रम में पहुंचने की अपील भक्तो से की है

RELATED POSTS

View all

view all