डीडीओ व डीएमओ सहित अन्‍य अधिकारियों ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

July 28, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-07-28-20-31-01-38_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4.jpg



जबलपुर/सिहोरा…..उप संचालक कृषि श्री रवि आम्रवंशी ने आज डीएमओ श्री हरेन्‍द्र रघुवंशी के साथ सेवा सहकारी समिति घाट सिमरिया त्तिरूपति वेयरहाउस का निरीक्षण किया। साथ में एजीएसएसके डिवीजन हेड हिमांशु शुक्ला, सुपर वाइजर अरुण मिश्रा भी थे। इस दौरान उन्‍होंने समिति प्रबंधक प्रभारी, सर्वेयर एवं किसानों को मूंग स्कंध ग्रेडिंग व साफ़ सफ़ाई कराने की समझाइश दी। तत्पश्चात टीम के द्वारा सेवा सहकारी समिति कछपुरा में सियाराम वेयरहाउस केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। वहां भी सभी संबंधितों को मूंग की गुणवत्‍ता के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये।

RELATED POSTS

View all

view all