शिव महापुराण कथा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक 7 अगस्त से

August 5, 2024 | by janmatnews.co.in


कटनी…. पवित्र श्रावण माह के अवसर पर शिवभक्तों द्वारा सार्वजनिक संगीतमय शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक का आयोजन आगामी 7 अगस्त से 15 अगस्त तक झूलेलाल धर्मशाला चड्डा कॉलेज के सामने किया गया है। इस विशाल धार्मिक आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन समिति ने बताया कि शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आगाज कलश यात्रा से होगा, जो कि बुधवार 7 अगस्त को दोपहर 3 बजे से श्री रामजानकी मंदिर आधारकॉप से शुरू होगी और प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर समाप्त होगी। शिवलिंग पूजन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसी तरह कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। जिसमे आचार्य पुष्पेन्द्र त्रिपाठी महाराज द्वारा शिव महापुराण कथा का श्रवण श्रोताओं एवं श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार 16 अगस्त को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। 

RELATED POSTS

View all

view all