कलेक्टर श्री सक्सेना ने किया राजस्व महाभियान की समीक्षा

August 20, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर……कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महाभियान की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने हल्कावार ई-केवाईसी, खसरा लिंकिंग और नक्शा तरमीम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि 31 अगस्त तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करें,कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कम प्रगति लाने वाले सभी राजस्व अधिकारियो कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस दिशा में प्रगति लाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। ई-केवाईसी और खसरा लिंकिंग का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें और प्रगति लाए ।यदि किसी क्षेत्र में लक्ष्य ज्यादा है, तो वहां मेनपावर लगाकर यह कार्य पूरा कराएं। कम प्रगति लाने वाले पटवारियों से प्रगति नहीं लाने के कारणों की जानकारी ली गई और कहा कि वे अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें। अन्‍यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि राजस्व महाभियान में नक्शा तरमीम और खसरा लिंकिंग एक महत्वपूर्ण कार्य है। साथ ही किसानों ई-केवाईसी एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इसमें लापरवाही बिल्कुल न करें।

RELATED POSTS

View all

view all