विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महिला कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी सहित पुलिस बल को राखी बांध लिया महिलाओं की रक्षा का वचन

August 20, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी/ स्लीमनाबाद ….रक्षा बंधन एक प्रेम का प्रतीक है ये त्योहार भाई बहिनों के बीच बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है इस दिन बहिनें अपने भाई की कलाई में राखी बांध कर रक्षा का वचन लेती है जिले के स्लीमनाबाद में भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मात्र शक्ति ने थाना पहुंच कर थाना में पदस्थ थाना प्रभारी अखिलेश दहिया सहित पुलिस बल को राखी बांध महिलाओं की रक्षा करने का वचन पुलिस से लिया राखी के इस महोत्सव के दौरान थाना प्रभारी अखिलेश दहिया संतराम यादव अंजनी मिश्रा सौरभ पटेल अभिषेक सिंह केशव दुबे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा मात्र शक्ति दुर्गा वाहिनी पूर्ति साहु की उपस्थिति रही

RELATED POSTS

View all

view all