क्राईम ब्रांच तथा थाना गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 4 जुआडी गिरफ्तार, नगद 15 हजार 300 रूपये जप्त
August 22, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 4 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 15 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आज दिंनाक 22-8-24 केा क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि मंदिर के पीछे पेड़ के नीचे रामपुर में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपने नाम संजय पीटर, निशांत सोनकर, मोहित पटैल तीनों निवासी रामपुर आजाद चौक गोरखपुर, मुकेश बेन निवासी बेन मोहल्ला गोरखपुर बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एंव नगदी 15 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:- जुआरियों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. इस्माईल, थाना गोरखपुर के प्रधान आरक्षक रविन्द्र नेगी, आरक्षक रामकृष्ण की सराहनीय भूमिका रही।
RELATED POSTS
View all