बिग ब्रेकिंग राज्यपाल के स्लीमनाबाद अल्प प्रवास पर कलेक्टर श्री यादव और एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

August 24, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240824-WA0276.jpg

कटनी….राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का आज यहां अल्प प्रवास पर कटनी जिले के स्लीमनाबाद आगमन हुआ। राज्यपाल सड़क मार्ग से उमरिया जिले से जबलपुर जिले के प्रवास के दौरान स्लीमनाबाद स्थित रेस्टोरेंट मिडवे ट्रीट में थोड़ी देर के लिए ठहरे।इस दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल श्री पटेल का आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन किया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और एस डीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री पटेल कल प्रधानमंत्री जन-मन कार्यक्रम में शामिल होने उमरिया जिले के डोड़का ग्राम पहुंचे थे। राज्यपाल श्री पटेल को आज उमरिया जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे जबलपुर होते हुए कुंडम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना था, लेकिन उमरिया में खराब मौसम और बारिश की वजह से राज्यपाल श्री पटेल का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिस वजह से राज्यपाल श्री पटेल अब सड़क मार्ग से उमरिया से कटनी – स्लीमनाबाद -सिहोरा -अधारताल होते हुए सीधे कुंडम पहुंचेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all