थाना गोसलपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

August 25, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा…थाना गोसलपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी आकाश पटेल (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आकार पटेल, पिता बीरबल पटेल, निवासी ग्राम सिंगलदीप, थाना पनागर, के खिलाफ अपराध क्रमांक 378/2024 धारा (353 भादवी.) 74, 75, 78 बीएनएस के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7,8 के अंतर्गत गंभीर आरोप थे। यह मामला लंबे समय से थाना गोसलपुर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

थाना प्रभारी गोसलपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। उपनिरीक्षक मीनुराम मरकाम, आरक्षक ऋषि रोहित, और सैनिक शिवकुमार दूबे की टीम ने सफलतापूर्वक आकाश पटेल को गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी आकाश पटेल के द्वारा कक्षा 11 की पढ़ने वाली छात्रा को आये दिन पीछा करना, छेड़खानी करना आदि हरकतें करता था , इस घटना से बच्ची काफ़ी डरी सहमी रहने लगी थी, लेकिन बदमाश लड़के की हरकत से बच्ची परेशान होकर उसकी शिकायत अपने माता पिता से पूरी जानकारी देकर थाना गोसलपुर में रिपोर्ट कर दी ।

यह गिरफ्तारी थाना गोसलपुर पुलिस की तत्परता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है, जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की जा रही है।

जबलपुर पुलिस की सतर्कता और समर्पण से जुड़ा यह मामला अन्य अपराधियों के लिए एक चेतावनी है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all