कलेक्ट्रेट मे 157आवेदनों पर हुई सुनवाई

September 3, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी….मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 157 आवदेन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में राजस्व विभाग, अवैध कब्जा हटानें, विद्युत विभाग, पुलिया निर्माण, शासकीय योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन, वाहन भत्ता प्रदान करने, शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान करने, भूमि का सीमांकन कराने, शासकीय भूमि का आम रास्ता खुलवानें सहित अन्य प्रकरणों पर सुनवाई की जाकर संबधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

RELATED POSTS

View all

view all