सीएम डॉ मोहन यादव का आगमन बहोरीबंद में करेंगे लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट काभूमिपूजन
September 10, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी …… प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे बहोरीबंद आएंगे।जहां पर श्री यादव 836 करोड़(जीएसटी रहित)के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बहोरीबंद माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे।यह सीएम डॉ यादव का जिले में पहला दौरा है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।दोपहर में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर दिलीप यादव और एस पी अभिजीत रंजन एसडीएम राकेश चौरसिया सीईओ जिलापंचायत शिशिर गेमावत तहसीलदार गौरव पाणडे सीईओ अभिषेक कुमार ने विधायक प्रणय प्रभात पांडेय की मौजूदगी में हैलीपेड स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र के 146 गांव सहित कुल 151 गांव की 80 हजार एकड़ जमीन की सिंचाई करने के लिए बहोरीबंद माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है।इसके निर्माण के लिए एजेंसी भी तय की जा चुकी है।मुख्यमंत्री के द्वारा भूमिपूजन के साथ इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसे क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे की बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
तीन ओवर हैड टेंको से पठार में गांव गांव घूमेगा पानी
प्रोजेक्ट में नर्मदा दायीं तट नहर के डाउन स्ट्रीम से मशीनों से पानी लिफ्ट करके पाईपों के माध्यम से कूड़न जलाशय में गिराया जाएगा।इसके लिए 12 क्यूबिक मीटर घन पानी प्रति सेकेंड लिफ्ट किया जाएगा।यहां से पानी का वितरण पाइप लाइन से 151गांव के खेतों की 80 हजार एकड़ की फसलों तक पंहुचेगा।इसके लिए सिंहुडी बाकल केवलारी निपनिया में पहाड़ पर तीन ओवर हैड टैंको का निर्माण भी होगा।इन्ही से होकर सेक्टर वाइज गांवों को पर्याप्त पानी की सप्लाई होगी।

RELATED POSTS
View all