घर घर विराजे गजानन भगवान कही महाआरती तो कही भजन कीर्तन का हो रहा कार्यक्रम
September 14, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी/ स्लीमनाबाद जिले में 10 दिनों तक धूम का त्योहार चल रहा है जिसमे सभी लोग अपने अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमा विराज कर उनकी पूजा भजन करते है कही महाआरती तो कही भजन का दौर चल रहा है लोगो मे भगवान गजानन के 10 दिनों में एक अजब उत्साह नजर आ रहा है जिले के एक एक ग्राम में भगवान गजानन विराज मान है कही समितियां बनाकर भी भक्तो ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जहा रामायण मंडल के माध्यम से भजन संध्या के माध्यम से भगवान गजानन का ये त्योहार मना रहे है
विहिप बजरंग दल की हिस्सेदारी
इस पूरे महापर्व को मनाने के लिए विहिप बजरंग दल भी अपनी हिस्से दारी निभा रहा है विगत दिवस कटनी शहर में जय मां शारदा गणेश उत्सव समिति बड़ी खिरहनी में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 14 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया इस महाआरती में सैकड़ों की संख्या में नगर वासी एवं विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण कर भजनों का आनंद लिया

RELATED POSTS
View all