कृष्णा मार्बल माइंस में पत्थर गिरने से कर्मचारी की मौत
September 16, 2024 | by janmatnews.co.in
शनिवार की रात की घटना, दो घायल, मामले को छिपाने में जुटा रहा माइंस प्रबंधन
कटनी/ स्लीमनाबाद …. स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निमास स्थित कृष्णा मार्बल माइंस में शनिवार की रात गैंगशा में मार्बल कटिंग एवं पॉलिशिंग का काम कर रहे तीन कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना में सीधी जिला निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत होने की खबर है, जबकि दो अन्य घायलों को जबलपुर के शैल्बी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद माइंस प्रबंधन इस घटना को छिपाने में जुटा रहा। न तो स्लीमनाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और न ही मृतक और घायलों के परिजनों को। यहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने पुलिस एवं परिजनों को घटना की खबर की। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हडकम्प मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
कटनी की बजाए जबलपुर में भर्ती कराया घायलों को
पूरे मामले को लेकर माइंस प्रबंधन की पोल तब खुली जब मृतक मजदूर की खबर न तो उनके परिजनों को दी और न ही पुलिस थाना में कोई जानकारी दी यहां तक की मृतक के साथ साथ दो और घायल लोगो को उपचार के लिए कटनी की बजाय जबलपुर भेजा गया इससे सिद्ध होता है की माइंस प्रबंधन ने जानबूझ कर ये कूट रचित तरीके से कृत्य किया है
, स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची
खास बात यह है कि घटना के बाद भी खदान संचालक द्वारा घटनाकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। स्थानीय सूत्रों से घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट गई थी। खदान संचालक इस पूरे मामले में लीपापोती करने की तैयारी में थे। माइंस के अंदर पत्थर निकालते समय हुई घटना को खदान के बाहर सड़क घटना में परिवर्तित करने की ही बात कही जा रही है। घटना में लीपापोती करने के इरादे से ही खदान प्रबंधन के द्वारा अभी तक पुलिस को घटना की कोई भी सूचना नहीं दी गई थी बताया जाता है कि तीनों घायलों में से एक बुद्धिमान कोल की मौत हो घटना स्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया है, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। और मामले की तहकीकात करने में जुट गई थी
RELATED POSTS
View all