सागौन तस्करी: डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलम्बित

September 17, 2024 | by janmatnews.co.in

              वन विभाग ने की कार्यवाही

जबलपुर/सिहोरा….. वन विभाग ने सागौन की तस्करी मामले में डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। 13 सितंबर को वन विभाग के उड़न दस्ते ने सिहोरा रेंज के मझौली, भाटिया मोहल्ला में अवैध रूप से संचालित गिरीश विश्वकर्मा की आरा मशीन में छापा मारा था। वहां से 1.193 घन मीटर सागौन जब्त की थी। आरा मशीन में वन विभाग के अमले द्वारा अवैध रूप से सागौन चिराई के लिए भेजी जाती थी।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। एसडीओ के प्रतिवेदन पर डिप्टी रेंजर डेलन यादव और बीट गार्ड अभय श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। बीट गार्ड अभय को बरगी में अटैच किया गया है। वहीं डिप्टी रेंजर यादव को पाटन में अटैच किया गया है। जांच के बाद कुछ अन्य पर भी गाज गिर सकती है

डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऋषि मिश्रा, वनमंडल अधिकारी

RELATED POSTS

View all

view all