बहोरीबंद में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण जारी
September 19, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी……..जिले के बहोरीबंद जनपद शिक्षा केंद्र के सीएम राइज विद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय एफएलएन मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भारत सरकार की नई शिक्षा नीति, निपुण भारत मिशन 2020 के अंतर्गत इस अभियान में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों को साक्षर और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष करने का लक्ष्य रखा गया है।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के आयोजन में बीआरसी प्रशांत मिश्रा, मास्टर ट्रेनर हरिनारायण सोनी, सारिका सिंह और रत्नेश बड़गेयां ने कहा कि पहली और दूसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण रखा गया है। FLN का मुख्य उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास करना है।
इस प्रशिक्षण का लक्ष्य बच्चों को मूलभूत साक्षरता और संख्या का ज्ञान हासिल कराना है। उन्हाेंने शिक्षकों से कहा कि बच्चो को सीखाने के लिए गीत, नृत्य, टीएलएम सामग्री के साथ अन्य माध्यम का उपयोग किया जाए।
RELATED POSTS
View all