अवैध रेत खनन पर थाना गोसलपुर की बड़ी कार्यवाही:

September 27, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा…. जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी पारूल शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह हमराह पुलिस टीम ने ग्राम कूडा हिरन नदी के रेत घाट पर छापा मारा। इस दौरान अवैध रेत खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही नाव और मोटर पंप सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए।

सूत्रों के अनुसार, नाव के ऑपरेटर सोनू बर्मन और विल्हा बर्मन पुलिस की घेराबंदी के दौरान नदी में कूदकर भागने में सफल रहे। मौके पर मौजूद ग्रामवासियों ने पुलिस को बताया कि यह अवैध खनन गांव के निवासी बीरेन्द्र पटैल और छोटू असाटी द्वारा कराया जा रहा था।

अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम सिहोरा और माइनिंग इंस्पेक्टर को सूचित किया। मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी लोकेन्द्र सिंह पटैल की मौजूदगी में नाव और अन्य उपकरण जब्त किए गए। जप्ती के बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम कोटवार किशोर कुमार मेहरा को सौंपी गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस और 18(1) मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बीरेन्द्र पटैल, छोटू असाटी, सोनू बर्मन और विल्हा बर्मन फिलहाल फरार हैं, और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all